1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संत कबीर नगर: दबंगई से तंग पीड़ित महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

संत कबीर नगर: दबंगई से तंग पीड़ित महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संत कबीर नगर: दबंगई से तंग पीड़ित महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

{ संत कबीर नगर से प्रदीप आनंद की रिपोर्टं }

सन्त कबीर नगर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब जमीनी विवाद में दबंगों की दबंगई से तंग आकर एक पीड़ित महिला ने डीएम एस पी के सामने अपने ऊपर मिट्टी उड़ेल लिया।

a-woman-suffering-from-bullying-attempted-suicide

महिला का आरोप है कि उसकी जमीन पर गांव के ही कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है जिसकी शिकायत महिला ने अधिकारियों से कई बार की लेकिन इस मामले में कोई सुनवाई नही होने तंग आकर महिला ने आज तहसील में डीएम एस पी के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया।

a-woman-suffering-from-bullying-attempted-suicide

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पैली खास गाँव का है जहाँ कि रहने वाली पीड़ित महिला विजय लक्ष्मी ने गांव के कुछ दबंगों पर उसकी जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए मामले में अधिकारियों से शिकायत भी की थी।

लेकिन कोई कार्यवाई नही होने से महिला आज जब तहसील दिवस में पहुंची तो उसने कार्यवाई नही होने से नाराज होकर डीएम एस पी के सामने ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। तहसील दिवस में महिला की इस कार्यवाई से हड़कंप मच गया।

a-woman-suffering-from-bullying-attempted-suicide

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए उसे कोतवाली ले आई। वही इस मामले में अधिकारी मामले में जांच कर कार्यवाई की बात कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...