पंजाब के मोहाली में एक तीन मंजिला इमारत गिरने का मामला सामने आया है। इमारत गिरते ही वहां के आप पास के लोगों में भगदड़ मच गई। इस हादसे में अबतक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
इस वक्त मोहाली में जहां यह हादसा हुआ है वहां बचाव के लिए एनडीआरएफ की टिम पहुंच चुकी है। और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल रही है। मकान के गिरने की वजह को लेकर कहा जा रहा है कि यहां पर खुदाई का काम चल रहा था और इसी दौरान मकान गिर गया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।