धार (धामनोद): स्वच्छ भारत अभियान और फिट इंडिया की मूल भावना को ध्यान मे रखते हुए फिटनेस व स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री के स्वच्छता संदेश से प्रेरणा लेते हुए की गई, जिसमें स्वच्छता और फिटनेस दोनों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया गया।
सुबह शेप अप फिटनेस जिम पर सभी युवा इकट्ठा हुए और करीब 8 किलोमीटर की दौड़ लगाते हुए नर्मदा तट खलघाट पहुंचे। यहां घाट की साफ सफाई की गई और सामूहिक रूप से हनुमान का पाठ किया। जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति का माहौल बना रहा। इसके बाद सभी सदस्यों ने वहां पहुंचकर फिटनेस का जोश बनाए रखते हुए ग्रुप वर्कआउट भी किया, जिससे “फिटनेस का नशा” और अधिक मजबूत हुआ।
इस दौड़ में कुल 30 से 40 सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रेरणादायक बात यह रही कि 150 किलोग्राम वजन वाले प्रतिभागियों ने भी पूरी 8 किलोमीटर दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की, जो मजबूत इच्छाशक्ति और फिटनेस के प्रति समर्पण का बेहतरीन उदाहरण रहा। आयोजकों ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता अनुशासन और सकारात्मक जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजन किये जाते हैं, आगे भी इस तरह के फिटनेस सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज सेवा की जाएगी।
धार से संवाददाता सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट