रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: आज देश भर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। जहां एक तरफ महिलाओं को उचित स्थान देने की बात कई जा रही है, वही इसी बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने एक बड़ा बयान दिया है।
महिला दिवस के मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि अब अखाड़ों में भी महिलाओं को बराबर का प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि और अधिक महिलाओं को अखाड़ों में महामंडलेश्वर का पद दिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कई महिला संत लगातार सनातन धर्म के प्रचार प्रसार का काम कर रही है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि जो भी महिला अखाड़े में योग्य है। और सन्यास परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है। उसे महामंडलेश्वर के पद से सुशोभित किया जाएगा। निरंजनी अखाड़ा में 11 महिलाएं पहले से ही महामंडलेश्वर हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सभी 13 अखाड़ों से बातचीत कर अपील की जाएगी कि अधिक महिलाओं को महामंडलेश्वर बनाया जाए। इसके बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओ को शुभकामनाएं भी दी।