1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. प्रदेश में 995 नए संक्रमित मिले और 11 की मौत : मरीजों की संख्या 29 हजार के पार हुई

प्रदेश में 995 नए संक्रमित मिले और 11 की मौत : मरीजों की संख्या 29 हजार के पार हुई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रदेश में 995 नए संक्रमित मिले और 11 की मौत : मरीजों की संख्या 29 हजार के पार हुई

उत्तराखंड में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को भी प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 995 नए मामले आए। इसके साथ ही संक्रमितों का कुल आंकड़ा 29 हजार पार कर गया है।

इतना ही नहीं, अब सक्रिय मरीज भी नौ हजार से अधिक हैं। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 11 दिन में प्रदेश में 9394 नए मामले आ चुके हैं। जोकि कुल मामलों का करीब 32 फीसद है।

सरकारी व निजी लैब से कुल 9232 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 8237 की रिपोर्ट निगेटिव है। देहरादून में सबसे ज्यादा 281 लोग संक्रमित मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 271 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरिद्वार में 161 और नैनीताल में 110 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा पौड़ी में 43, पिथौरागढ़ में 39, टिहरी में 29, उत्तरकाशी में 17, अल्मोड़ा में 14, चंपावत में 10, चमोली में आठ, बागेश्वर में सात और रुद्रप्रयाग में पांच लोग संक्रमित मिले हैं।

मरीजों का रिकवरी रेट जहां कम हो रहा है, वहीं संक्रमण दर बढ़कर 6.11 फीसद हो चुकी है। अब तक प्रदेश में 29221 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...