1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. 9 September 2021 Gold and Silver Price : सोने-चांदी की कीमत में लगातार गिरावट, जानिए क्या है आज की कीमत, 10 ग्राम सिर्फ…

9 September 2021 Gold and Silver Price : सोने-चांदी की कीमत में लगातार गिरावट, जानिए क्या है आज की कीमत, 10 ग्राम सिर्फ…

देश में फेस्टिवल उत्सव शुरु होने के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है। जिससे जो लोग आने वाले समयों में अपने लिए इन पीली धातुओं को खरीदना चाहते है, वो इसे जल्द खरीद लें। क्योंकि आने वाले समयों एक बार फिर कीमत बढ़ने की संभावना है।

By: Amit ranjan 
Updated:
9 September 2021 Gold and Silver Price : सोने-चांदी की कीमत में लगातार गिरावट, जानिए क्या है आज की कीमत, 10 ग्राम सिर्फ…

नई दिल्ली : देश में फेस्टिवल उत्सव शुरु होने के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है। जिससे जो लोग आने वाले समयों में अपने लिए इन पीली धातुओं को खरीदना चाहते है, वो इसे जल्द खरीद लें। क्योंकि आने वाले समयों एक बार फिर कीमत बढ़ने की संभावना है। आपको बता दें कि 8 सितंबर के बाद 9 सितंबर 2021 को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई।

22 कैरेट सोने की कीमत

24 कैरेट सोने की कीमत

बता दें कि इन गिरवाट के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,240, मुंबई में 46,110, चेन्नई में 44,340 और कोलकाता में 46,640 है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 50,440, मुंबई में 47,110, चेन्नई में 48,370 और कोलकाता में 49,340 रुपये है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

अगर हम चांदी के कीमतों की बात करें तो 900 रुपये के गिरावट के साथ ही चांदी की कीमत प्रति 10 ग्राम 639 रुपये है। वहीं प्रति कि.ग्रा. 63,900 रुपये है। इन गिरावटों के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में प्रति 10 ग्राम चांदी की कीमत 639, मुंबई में 639, चेन्नई में 683 और कोलकाता में 639 रुपये है।

चांदी की कीमत

यहां चेक कर सकते है सोने की शुद्धता

अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता की जांच कर सकते है। इस ऐप के जरिये आप सिर्फ सोने की शुद्धता ही जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते है।

देश के प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने की कीमत

आपको बता दें कि आप सोने और चांदी के कीमतों का रेट घर बैठे भी मालूम कर सकते है। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देने होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...