1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. किसी की रास्ते में चलते समय चक्कर खाकर हुई मौत तो किसी की घर मे चक्कर आने से मौत… एक दिन में 9 लोगों की मौत

किसी की रास्ते में चलते समय चक्कर खाकर हुई मौत तो किसी की घर मे चक्कर आने से मौत… एक दिन में 9 लोगों की मौत

By: Amit ranjan 
Updated:
किसी की रास्ते में चलते समय चक्कर खाकर हुई मौत तो किसी की घर मे चक्कर आने से मौत… एक दिन में 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली : अभी तक आपने चक्कर संबंधित ऐसे कई खबरें पढ़ी होंगी, जो किसी ना किसी हेल्थ इश्यू के कारण होता है, हालांकि इसे लेकर डॉक्टर कई तरह की सलाह भी देते है। लेकिन इन दिनों महाराष्ट्र के नासिक में एक ऐसी बीमारी पांव फैला रही है, जिसे लेकर डॉक्टर भी हैरान है। उन्हें भी ये समझ नहीं आ रहीं की आखिर ये मौते किस वजह से हो रही है।

दरअसल पिछले कुछ दिनों में चक्कर संबंधित ऐसे कई मामले सामने आये है, जिसमें चक्कर आने के कुछ ही समय बाद शख्स की मृत्य़ु हो जा रही है। एक दिन में यह संख्या 9 तक पहुंच चुकी है। वहीं बीते 3 दिनों में यह आंकड़ा 13 तक पहुंच चुका है। खास तौर पर मृतकों में युवाओं का भी समावेश है। बता दें कि इसके पहले किसी की रास्ते में चलते समय चक्कर खाकर मौत हुई तो किसी की घर मे चक्कर आने से मौत की बात सामने आई थी।

खबरों की मानें तो, बीते कुछ दिनों से नासिक शहर का पारा काफी ऊपर जा चुका है, जिससे शहर का तापमान फिलहाल 40 डिग्री के ऊपर है। इस कारण से लोगों को गर्मी से होने वाली दिक्कतें शुरू हो गई हैं और इसी वजह से मौत होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि इन मौतों के पीछे की पुख्ता वजह क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि इस नई प्रकार की बीमारी पर डॉक्टरों को भी हैरानी हो रही है। जिसे लेकर उन्होंने नागरिकों को सलाह दी है कि वो चक्कर आना या फिर इस प्रकार के किसी भी लक्षण को हल्के में ना लिया जाए और लॉकडाउन के दौरान बिना कारण घर से बाहर ना निकलें। घर से बाहर निकलते समय भी तमाम सावधानियों का ख्याल रखें।

बता दें कि शनिवार के दिन नासिक शहर में इंदिरा नगर, उपनगर, श्रमिक नगर, देवलाली गांव में 4 लोगों की चक्कर खाकर मौत हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने इसे आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...