गुरुवार को तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब कल यानी शुक्रवार को भी 6 जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले है। सभी संक्रमित जमाती निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर उत्तराखंड लौटे थे।
इनमे से बताया जा रहा है, इसमें पांच देहरादून और एक बाजपुर से है। और इसी प्रकार जमात के लोगों की संख्या अब 12 हो गयी जो जो कोरोना संक्रमित है। उत्तराखंड के कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है।
पिछले 3 दिन में इतने मामले सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के हाथ पैर फूल गए है और उधर सीएम रावत ने भी साफ़ निर्देश दे दिया है की सहयोग नहीं देने वालों पर मुकदमा किया जाए।
आपको बताते चले, प्रदेश भर से अब तक 825 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें 671 की रिपोर्ट निगेटिव और 16 मामले पॉजिटिव पाए गए।