1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 7802 नए मामले, 91 की मौत, 6462 मरीज स्वस्थ

दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 7802 नए मामले, 91 की मौत, 6462 मरीज स्वस्थ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 7802 नए मामले, 91 की मौत, 6462 मरीज स्वस्थ

राजधानी में कई दिनों से कोरोना के सात हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 7802 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की और 91 मरीजों की मौत हुई है। लगातार दूसरे दिन 90 से ज्यादा मौतें हुई हैं। 6462 मरीज स्वस्थ भी हुए।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब तक कुल 4,74,830 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4,23,077 ठीक हो गए हैं। कुल 7423 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण दर बढ़कर 8.83 फीसदी हो गई है। दिल्ली में इस समय 44,329 मरीजों का इलाज चल रहाहैं।

इनमें से 26,741 मरीजों का घर पर इलाज किया जा रहा है। अस्पतालों में 8664 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोरोना केयर केंद्र में 850 और स्वास्थ्य केंद्र में 372 मरीज भर्ती हैं। शनिवार को 56553 सैंपल की जांच की गई।

अब तक 5378827 लोगों की जांच हो चुकी है। प्रति 10 लाख की आबादी पर 2.8 लाख लोगों के टेस्ट हो चुके है। कंटेनमेंट जोन की संख्या 4184 हो चुकी है। दिल्ली में अब तक कोरोना से मृत्युदर 1.56 फीसदी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज ही कहा है कि शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे ‘सबसे बड़ा कारण’ प्रदूषण है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार महामारी की रोकथाम के लिए कई कदम उठा रही है और सात से 10 दिन के भीतर स्थिति नियंत्रण में आ जानी चाहिए।

बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को 7,053 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और 104 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले बुधवार को 8,593 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 85 लोगों की मौत हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...