1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. 71वें गणतंत्र दिवस: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फहराया तिरंगा

71वें गणतंत्र दिवस: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फहराया तिरंगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
71वें गणतंत्र दिवस: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फहराया तिरंगा

उत्तराखंड के देहरादून में बीजेपी मुख्यालय में 71वें गणतंत्र दिवस के खास मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तिरंगा फहराया। साथ ही  प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम ने 71वें गणतंत्र दिसव की सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, भारत का हर नागरिक अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी से निभाए।

उन्होंने लोगों से प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील की, और कहा कि, किसी तरह की गलत अफवाह में ना आए। आपको बता दें कि, कांग्रेस मुख्यालय में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ध्वजा रोहण किया। साथ ही प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...