1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में 71वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया

उत्तराखंड में 71वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड में 71वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया

देश के 71वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन उत्तराखंड के पुलिस मैदान, गोपश्वर में हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने ध्वाजारोहण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।

पुलिस एवं एनसीसी के जवानों ने परेड निकालते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। साथ ही जिलाधिकारी ने देश पर अपने प्राणों को समर्पित करने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और गणराज्य बनने से अब तक देश ने कई उपलब्धियां हासिल की है। हमारे संविधान ने हम सभी को स्वतंत्र अधिकारी दिए है, तो कुछ कर्तव्य भी दिए है। हम सभी को उनका पालन करना चाहिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ठ कार्य करने पर चालीस अधिकारियों एवं कार्मिकों को सम्मानित किया, और अटल आयुष्मान योजना के सात लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी प्रदान किए। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...