1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. 70 साल के हुए सुशील मोदी, पटना की सड़कों पर लगे बधाई के पोस्टर

70 साल के हुए सुशील मोदी, पटना की सड़कों पर लगे बधाई के पोस्टर

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं नें शुभकामनाएँ देते हुए पटना को पोस्टरों से पाटा.

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
70 साल के हुए सुशील मोदी, पटना की सड़कों पर लगे बधाई के पोस्टर

पटना. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का 70वाँ जन्मदिव्स आज है। उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनहे शुभकामनाएँ देने वालों का तांता लगा हुआ है। सैंकडो बी.जे.पी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई संदेश सहित उनके दीर्घायु होने की कामना की।

दरअसल, सुशील कुमार मोदी को पार्टी नेत्तृव ने राज्यसभा का सदस्य बनाया है। पार्टी की अंदरूणी गुटबाजी के चलते हुए 2020 के चुनाव के बाद वो फिर से उप मुख्यमंत्री नही बन सकते थे। सुशील मोदी की जगह बीजेपी की ओर से बिहार सरकार में दो डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी बनाये गए।

जानकार बताते हैं कि सुशील मोदी के सत्ता काल में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की जो पूछ थी वह अब गायब हो चुकी है. सुशील कुमार मोदी की खाली हुई जगह को दोनों डिप्टी सीएम भरने में नाकामयाब रहे हैं. हालांकि, सुशील मोदी का बिहार में जलवा अब भी बरकरार है. उनके 70वें जन्मदिन पर उनके चाहने वालों ने बधाई वाले पोस्टर से पटना को पाट दिया है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...