आज मंगलवार को कोरोना के 67 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें टिहरी 14, देहरादून 12, अल्मोड़ा दस, हरिद्वार आठ, नैनीताल और पौड़ी में दो-दो, पिथौरागढ़ में सात, ऊधमसिंहनगर में आठ और उत्तरकाशी में चार मामले सामने आए हैं।
अब प्रदेश में 680 मामले एक्टिव हैं, जबकि 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 13 संक्रमित मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। वहीं, सबसे अधिक 493 मामले देहरादून में सामने आए हैं, जिनमें 267 लोग स्वस्थ हुए हैं।
वहीं दूसरी और, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत को एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज कर दिया है।
उन्हें होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि 31 मई को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।