उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 658 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक 248 मामले देहरादून में सामने आए हैं।
इसके अलावा 112 नैनीताल, 82 हरिद्वार, 56 ऊधमसिंहनगर, 33 टिहरी गढ़वाल, 24-24 अल्मोड़ा और उत्तरकाशी, 23 चंपावत, 16 पिथौरागढ़, 14 बागेश्वर, 11 रुद्रप्रयाग, नौ पौड़ी गढ़वाल, छह चमोली में सामने आए हैं। वहीं, 427 ठीक हुए हैं, जबकि 12 की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 8283 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 7625 सैंपल निगेटिव और 658 सैंपलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 26094 पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 17473 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 8184 केस एक्टिव हैं, जबकि 360 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 77 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।
वहीं कोरोना संक्रमित होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर दस दिन तक दून अस्पताल में भर्ती रहे। आज वह अस्पताल से डिचार्ज हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टर, नर्स, वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मचारी सभी की तारीफ की।