प्रदेश में कोरोना का संकट गहराता जा रहा है। आज एक ही दिन में 43 नए मरीज मिले है। 14 अल्मोड़ा, आठ देहरादून, नौ टिहरी गढ़वाल, दो रुद्रप्रयाग, एक पौड़ी गढ़वाल और एक उत्तरकाशी से है।
वहीं, 14 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1985 हो गई है। हालांकि, कुल संक्रमित मरीजों में से अब तक 1230 लोग ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
कोरोना पॉजिटिव 13 लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं, जबकि 25 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, हल्द्वानी में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।