जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना तो बड़ी कामयाबी मिली है आज सुबह से सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के कंगन क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकियों के होने की सूचना मिलने के बाद पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया था और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हुआ था जिसमे दो आतंकी मारे गए।
इससे पहले सुरक्षाबलों ने आज सुबह कुलगाम जिले के चिनिगाम इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया। चिनिगाम इलाके में आज सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ था।
पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। इस इलाके से भी दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। आतंकियों के पास से एक एम4 राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत हो गई। आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा है कि उनका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था।