1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मध्य प्रदेश में अब तक 40 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी (उपार्जन) हुई: सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश में अब तक 40 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी (उपार्जन) हुई: सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर गेहूं खरीदी, भंडारण और भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारु रखने के निर्देश दिए।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मध्य प्रदेश में अब तक 40 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी (उपार्जन) हुई: सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को गेंहू उपार्जन केंद्रो का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होने बताया अब तक 40 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीदी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा स्लॉट बुंकिग सबकी हो चुकी है मुख्यमंत्री ने गोदामों की छमता बढ़ाने के निर्देश भी दिये। गेहूं का उत्पादन ज्यादा हुआ है जिसके चलते गोदाम लगातार भर रहे है

मुख्यमंत्री ने कहा किसी किसान को परेशानी न हो इसके लिये हमारी सरकार जन हितेैशी काम कर रही है सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि कैबिनेट के दौरान दलहन के लिये केंद्र सरकार की नीति को एडोप्ट किया है वैसे भी दलहन उत्पादने में मध्य प्रदेश नंबर वन पर है।

Inspection

गौरतलब है मध्य प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं उपार्जन का कार्य तेजी से चल रहा है, और अब तक लगभग 41 लाख मीट्रिक टन गेहूं की रिकॉर्ड खरीदी हो चुकी है। राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन की अंतिम तिथि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दी है। इस साल, सरकार ने 78 लाख से बढ़ाकर कुल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है,

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...