1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा: पटाखा फैक्ट्री में धमाके होने से गई 3 कर्मचारियो की जान, हालत गंभीर

हरियाणा: पटाखा फैक्ट्री में धमाके होने से गई 3 कर्मचारियो की जान, हालत गंभीर

By: Amit ranjan 
Updated:
हरियाणा: पटाखा फैक्ट्री में धमाके होने से गई 3 कर्मचारियो की जान, हालत गंभीर

नई दिल्ली : फैक्ट्री का सारा सामान जल गया, मशीनें जल गई और ले ली 3 कर्मचारियों की जान। आपको बता दें कि ये पूरा मामला हरियाणा के करनाल का है, जहां करनाल के घोघड़ीपुर गांव के पास पटाखा फैक्ट्री में धमाके होने के चलते 3 कर्मचारियो की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जान गंवाने वाले तीनों कर्मचारी तमिलनाडु के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

आपको बता दें कि करनाल में कल रात घोघड़ीपुर फाटक के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाके के बाद आग लग गई, जिसके बाद पूरी फैक्ट्री को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आग में वहां काम कर रहे चार मजदूर झुलस गए। इनमें से तीन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई । वहीं एक का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।

खबरों की मानें तो आग लगने से पहले फैक्ट्री में दो धमाके हुए थे, जिसके बाद आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में फैक्ट्री का सारा सामान, मशीनें जल गई। दीवारें और छत भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है। आग की सूचना मिलने पर मौके पर ही फायर ब्रिगेड और पुलिस बल पहुंचा, जिन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू पाया।

वहीं मामले की गम्भीरता को देखते हुए डीएसपी व एसएचओ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...