सोमवार रात बेहद ही दुःखद घटनाक्रम में लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ ‘हिंसक टकराव’ के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम रह चुके अखिलेश यादव ने इस घटना पर ट्वीट कर सरकार से सपष्टीकरण की मांग की है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, लद्दाख से चीनी मुठभेड़ में हमारे कमांडिग ऑफ़िसर और दो सैनिकों की शहादत का समाचार मिला है। भावपूर्ण नमन।
सरकार से इन हालातों में भारत-चीन सीमा पर वास्तविक स्थिति के स्पष्टीकरण की अपेक्षा है। आपको बता दे कि इस हमले के बाद भारत की सेना ने भी 5 चीनी मार डाले और 11 गंभीर रूप से घायल कर दिए है।