1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. 20 दिन में 250 मरीज, 28 लाख बुजुर्ग और बच्चों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

20 दिन में 250 मरीज, 28 लाख बुजुर्ग और बच्चों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
20 दिन में 250 मरीज, 28 लाख बुजुर्ग और बच्चों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

आज प्रदेश में 75 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य डॉ. युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।

वहीं, अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1637 हो गई है। इसमें से 837 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 778 एक्टिव केस हैं।

अगर आकंड़ो में देखे तो 20 दिन में 250 से अधिक मरीज मिल चुके है और रोज़ इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।

ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आने वाले समय में प्रदेश के कुल 28 लाख से अधिक बुजुर्ग बच्चों को संक्रमण से कैसे रोका जायेगा ?

प्रदेश सरकार जनता से बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखने के लिए लगातार आह्वान कर रही है लेकिन उन लोगों का क्या जिन्हे अपने काम से बाहर जाना पड़ता है ?

प्रदेश में लगभग ९ लाख बुजुर्ग और १९ लाख बच्चे है ,ऐसे में अब आने वाले समय में जब बारिश शुरू होने वाली है जिसमें माना जा रहा है कि वायरस बढ़ सकता है इनको बचाना बड़ी ज़िम्मेदारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...