1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. 25 साल की महिला ने दिया एक साथ 9 बच्चे को जन्म, डॉक्टर हुए हैरान, फेल हुआ… मशीन

25 साल की महिला ने दिया एक साथ 9 बच्चे को जन्म, डॉक्टर हुए हैरान, फेल हुआ… मशीन

By: Amit ranjan 
Updated:
25 साल की महिला ने दिया एक साथ 9 बच्चे को जन्म, डॉक्टर हुए हैरान, फेल हुआ… मशीन

नई दिल्ली : अभी तक आपने ऐसे कई खबरें पढी होंगी, जिसमें मां द्वारा दुर्लभ बच्चों को जन्म दिया जाता है, ज ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रह पाते। एक साथ 5-5, 6-6 बच्चे को जन्म देते है, जिसकी जानकारी पहले ही अल्ट्रासाउण्ड मशीन द्वारा गर्भवती महिला और उसके परिजनों को होती है। हालांकि एक साथ इतने बच्चों के जन्म से कभी कभी रिस्की हो जाता है। जिसमें बच्चे और मां या सिर्फ बच्चे या सिर्फ मां के जान को खतरा होता है। लेकिन इस खबर में ऐसा कुछ नहीं है।

आपको बता दें कि मोरक्को में रहने वाली 25 वर्षीय हलीमा सिसे ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर डॉक्टरों को हैरान कर दिया है। इस दौरान महिला के गर्भ में पता लगाने वाला मशीन अल्ट्रासाउंड भी पूरी तरह फेल नजर आया। क्योंकि जब हलीमा का माली में अल्ट्रासाउंड हुआ था, तब उसमें सिर्फ 7 बच्चों के जन्म की जानकारी मिली थी जबकि डिलीवरी के समय 9 बच्चों का जन्म हुआ है। इस खबर से से हर कोई हैरान है।

बता दें कि मार्च से ही हलीमा को डॉक्टरों के विशेष निगरानी में रखा गया। जिसे लेकर वो मोरक्को आ गई और वहां पर उसकी डिलीवरी हुई है। वैसे तो महिलाओं की प्रेगनेंसी से लेकर उनकी डिलीवरी तक का समय बेहद खास माना गया है। महिला प्रेग्नेंट है और वो कितने बच्चों को जन्म देगी इसका पता अल्ट्रासाउंड मशीन से चलता है और डॉक्टर भी इस पर काफी भरोसा करते हैं लेकिन हलीमा के मामले में अल्ट्रासाउंड मशीन सही अनुमान नहीं दे पाई।

7 की जगह हुए 9 बच्चों का जन्म

आपको बता दें कि माली में किए गए अल्ट्रासाउंड के मुताबिक सात बच्चों का जन्म होना था जबकि डिलीवरी के समय नौ बच्चों का जन्म हुआ। ये सारे बच्चे ऑपरेशन से हुए हैं। ये डॉक्टरों के मुताबिक काफी दुर्लभ संयोग है, जिसमें कुछ बच्चों का पता आखिरी समय तक नहीं चल पाता है।

स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी का बयान

इस मामले पर माली के स्वास्थ्य मंत्री फांटा सिबी ने अपने बयान में बताया कि हलीमा ने नवजात बच्चों में पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। मां समेत सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...