उत्तराखंड में रविवार को 668 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 24629 हो गई है।
आपको बता दे कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को 7701 सैंपल निगेटिव आए हैं और 668 सैंपलों में कोरोना संक्रमण मिला है।
इसके अलावा 16573 मरीज ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 7600 से अधिक पहुंच गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 341 हो गई है।
देहरादून जिले में सबसे अधिक 235 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 103, ऊधमसिंह नगर में 69, टिहरी में 54, उत्तरकाशी में 54, नैनीताल में 39, पौड़ी में 38, रुद्रप्रयाग में 31, पिथौरागढ़ में 21, चमोली में 18, बागेश्वर जिले में छह कोरोना मरीज मिले हैं।
देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ता ही जा रहा है। लगातार तीसरे दिन भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 200 के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर गई। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 235 नए मामले सामने आए हैं।
एक्टिव मरीज के मामले में अब देहरादून सबसे आगे है। जिले में मौजूदा समय में कोरोना के 1809 एक्टिव केस हैं। जबकि हरिद्वार में 1362, ऊधमसिंह नगर में 1327 तथा नैनीताल में 995 एक्टिव मामले हैं।