प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
अगर सरकार की माने तो अब तक प्रदेश में कुल 17 मरीजों की मौत हो गयी है वही अब तक 833 लोग ठीक होकर अपने जा चुके है।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 1500 से अधिक केस आ चुके है वही 700 के करीब एक्टिव केस है।
आपको बता दे, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज उनकी पत्नी और पाच अन्य स्वजनों को एम्स में भर्ती कराया गया था।