नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिला, जिससे देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.44 रुपये और डीजल की कीमत 93.17 रुपये रहा। अगर हम अन्य राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 110.41 रुपये, चेन्नई में 101.79 रुपये और कोलकाता में 105.09 रुपये रहा।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत

देश के प्रमुख राज्यों में पेट्रोल की कीमत

वहीं अगर हम डीजल की बात करें तो महाराष्ट्र में डीजल की कीमत 101.03 रुपये, चन्नई में 97.59 रुपये और कोलकाता में 96.28 रुपये रहा। आपको बता दें कि आज यानी शुक्रवार को पेट्रोल के कीमतों में 30 पैसे तो डीजल की कीमतों में 35 पैसों की बढ़ोतरी देखी गई।
देश के प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत

देश के प्रमुख राज्यों में डीजल की कीमत

प्रतिदिन अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।