1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पद्मनाभस्वामी मंदिर के 10 पुजारी पाए गए कोरोना संक्रमित, 15 अक्टूबर तक दर्शन पर लगी रोक

पद्मनाभस्वामी मंदिर के 10 पुजारी पाए गए कोरोना संक्रमित, 15 अक्टूबर तक दर्शन पर लगी रोक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पद्मनाभस्वामी मंदिर के 10 पुजारी पाए गए कोरोना संक्रमित, 15 अक्टूबर तक दर्शन पर लगी रोक

केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर में 10 पुजारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 2 मुख्य पुजारी और 8 सहयोगी पुजारी हैं। मंदिर के 2 गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में पुजारियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंदिर को 15 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है।

केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 की गाइडलाइन के तहत धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दी थी। इसी गाइडलाइन के तहत 26 अगस्त को पद्मनाभस्वामी मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। इसके लिए कई कड़े प्रावधान बनाए गए थे।

मंदिर में प्रवेश करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या भी सीमित की गयी। इस बीच भी पुजारियों का कोरोना पॉजिटिव पाया जाना वाकई चिंताजनक है। मंदिर प्रबंधन ने पुजारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आदेश जारी कर दिया है।

मंदिर में 15 अक्टूबर तक प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान मंदिर के तंत्री भगवान की नियमित पूजा करते रहेंगे। आमतौर पर मंदिर में प्रवेश करने के लिए सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से पौने सात बजे का समय निश्चित किया गया है। हालांकि 15 अक्टूबर तक मंदिर बंद रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...