नई दिल्ली : अक्टूबर महीने के शुरुआत के साथ ही एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। जिससे देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 49,800, मुंबई में 46,000, चेन्नई में 47,910 और कोलकाता में 48,800 रुपये है। अगर हम सोने और चांदी के कीमतों में बढ़ोतरी की बात करें तो सोने के कीमतों में तकरीब 500 रुपये और चांदी के कीमतों में 120 रुपये की बढ़ोतरी हुई।
22 कैरेट सोने की कीमत

24 कैरेट सोने की कीमत

बता दें कि इस बढ़ोतरी के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,700, मुंबई में 45,000, चेन्नई में 44,400 और कोलकाता में 43,920 है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत


अगर हम चांदी की कीमतों की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में प्रति 10 ग्राम चांदी की कीमत दिल्ली में प्रति 10 ग्राम चांदी की कीमत 595, मुंबई में 595, चेन्नई में 637 और कोलकाता में 535 रुपये है।
चांदी की कीमत

देश के प्रमुख शहरों में चांदी की कीमत


यहां चेक कर सकते है सोने की शुद्धता
अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता की जांच कर सकते है। इस ऐप के जरिये आप सिर्फ सोने की शुद्धता ही जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते है।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने की कीमत
आपको बता दें कि आप सोने और चांदी के कीमतों का रेट घर बैठे भी मालूम कर सकते है। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देने होंगे।