1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. लॉकडाउन में 1.7 करोड़ मोबाइल सिम यूजर्स घटे, Jio के बढ़े: TRAI रिपोर्ट

लॉकडाउन में 1.7 करोड़ मोबाइल सिम यूजर्स घटे, Jio के बढ़े: TRAI रिपोर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लॉकडाउन में 1.7 करोड़ मोबाइल सिम यूजर्स घटे, Jio के बढ़े: TRAI रिपोर्ट

कोरोना संकट की वजह से लगे लॉकडाउन में भारत में 1.7 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर्स यानी सिम यूजर्स की संख्या घट गई है।

ऐसा टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) का दावा है।

दरअसल, लॉकडाउन के कारण जब पैनिक की स्थिति बनी तो महानगरों में रहे वाले लाखों मजदूर और लोअर मिडल क्लास के लोग पलायन करने लगे और इसका व्यापक असर टेलिकॉम सेक्टर पर पड़ा।

इन मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या मार्च-जून यानी साल 2020 की दूसरी तिमाही में घटी है।

आलम ये है कि जुलाई और अगस्त महीने के दौपान भी इसकी भरपाई नहीं हो पाई है।

हालांकि, ग्रामीण मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या में जुलाई और अगस्त के दौरान बढ़ोतरी देखने को मिली है।

‘पलायन से टेलिकॉम कंपनियों को नुकसान’
Counterpoint Research के वाइस प्रेजिडेंट (रिसर्च) नील शाह का कहना है कि मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी ज्यादातर महानगरों में देखी गई है।

वहीं ग्रामीण इलाकों में मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढो़तरी हुई है। जुलाई तक ग्रामीण इलाकों में नए यूजर्स जुड़े हैं, उसके बाद अगस्त से कमी देखी गई है।

यानी लॉकडाउन में जब मजदूर अपने गांव वापस आ गए तो उन्होंने या तो नए सिम लिए या पुराने वाले सिम रिचार्ज नहीं किए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...