रिपोर्ट: नंदनी तोदी
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित महाकुम्भ को लेकर देश दुनिया से लोग अपनी भक्ति, श्रद्धा के चलते हिस्सा ले रहे है। लेकिन ऐसे कई लोग भी इसमें शामिल है जो पैसों की गुंडागर्दी दिखाकर माहौल ख़राब कर रहे हैं।
दरअसल, महाकुंभ में गुप्ता बंधुओं की दबंगई का मामला सामने आ रहा है। ये वही लोग है जो उत्तराखंड के औली में अपने बेटों की शादी कर चर्चाओं में आए साउथ अफ्रीका के विवादित उद्योगपति गुप्ता बंधु 13 अप्रैल को अपनी कार के काफिले को जीरो जोन में ले जाकर चर्चाओं में थे। अब अपने पैसों की गुंडागर्दी दिखा कर वो खुलेआम पुलिसकर्मियों को धमकाने लगे हैं।

गुप्ता बंधुओ के सभी लोग निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर कैलाशानंद महाराज काफिले के साथ हरकी पैड़ी शाही स्नान के लिए गए थे। शाही स्नान के बाद पुलिस प्रशासन ने साधु-संतों और उनके भक्तों के वापस जाने की साड़ी व्यवस्था कर रखी थी। लेकिन गुप्ता बंधु हरकी पैड़ी से सीधे अपने होटल जाना चाहते थे।
उनपर पुलिस कर्मी इसीलिए भी बरसे क्योंकि वो कोरोना के प्रोटोकॉल्स ला पालन नहीं कर रहे थे। और पुलिस कर्मियों के साथ लड़ने को तैयार थे। चूँकि गुप्ता बंधुओ को पुलिस होटल नहीं जाने दे रहे थी, तभी गुप्ता बंधु परिवार के एक सदस्य ने पुलिसकर्मी से कहा कि आपके आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल भी हमें भाई साहब कह कर बुलाते हैं।