Zee Media से बड़ी खबर आ रही है, दरअसल इस मीडिया ग्रुप के नॉन एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अरुण कुमार कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और कंपनी ने इस बात की जानकारी BSE को दे दी है। वे 3 मार्च 2020 से ज़ी के साथ नहीं काम करेंगे।
इसके पहले अरुण कपूर DTH सेवा कंपनी DISH TV में भी CEO के तौर पर अपना योगदान दे रहे थे। इस पद पर उनकी नियुक्ति 23 नवंबर 2015 को हुई थी और मई 2017 में वे इस पद पर रहते हुए अपना योगदान देते रहे।
डिश टीवी में सीईओ के तौर पर अरुण कपूर का दूसरा कार्यकाल था। इसके पहले वे नवंबर 2006 से अप्रैल 2008 तक डिश टीवी में बतौर सीईओ काम कर चुके थे। बताते चले कि 37 साल के लम्बे कैरियर में उन्होंने लगभग नौ साल तक जी टर्नर, रिलायंस डिजिटल टीवी, मीडिया प्रो और ताज टीवी का नेतृत्व संभाला है।