1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. केंद्र की ‘यूएस ट्रेड डील’ के खिलाफ युवा कांग्रेस का शंखनाद, 13 अप्रैल को जबलपुर में बड़ा प्रदर्शन

केंद्र की ‘यूएस ट्रेड डील’ के खिलाफ युवा कांग्रेस का शंखनाद, 13 अप्रैल को जबलपुर में बड़ा प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओ ने आरोप लगाया कि जहाँ भारतीय उत्पादों पर भारी टैक्स का बोझ लादा जा रहा है, वहीं विदेशी सामानों को शून्य प्रतिशत टैक्स पर भारत में आने की छूट दी गई है।

By: Naredra 
Updated:
केंद्र की ‘यूएस ट्रेड डील’ के खिलाफ युवा कांग्रेस का शंखनाद, 13 अप्रैल को जबलपुर में बड़ा प्रदर्शन

जबलपुर: केंद्र सरकार की हालिया ‘यूएस ट्रेड डील’ के खिलाफ मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवा सिंह और प्रदेश अध्यक्ष यश घंघोरिया ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इस समझौते को ‘आत्मघाती’ करार दिया।

कांग्रेस नेताओ ने आरोप लगाया कि जहाँ भारतीय उत्पादों पर भारी टैक्स का बोझ लादा जा रहा है, वहीं विदेशी सामानों को शून्य प्रतिशत टैक्स पर भारत में आने की छूट दी गई है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रधानमंत्री ने अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुँचाने के लिए देश के किसानों और छोटे व्यापारियों के हितों की बलि चढ़ा दी है, जिससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ का सपना अब ‘अमेरिका पर निर्भर भारत’ में बदलता दिख रहा है।

​इस ‘जनविरोधी’ समझौते के विरोध में युवा कांग्रेस आगामी 13 अप्रैल को जबलपुर में कलेक्ट्रेट घेराव के जरिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का आगाज करने जा रही है। इस शक्ति प्रदर्शन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब विशेष रूप से शामिल होकर हुंकार भरेंगे।

युवा कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस असमान टैक्स व्यवस्था और किसान-विरोधी डील को वापस नहीं लिया गया, तो वे सड़कों पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के लिए मजबूर होंगे। ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे के साथ शुरू होने वाला यह आंदोलन न केवल सरकार की आर्थिक नीतियों को चुनौती देगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए एक निर्णायक शंखनाद साबित होगा।

जबलपुर से संवाददाता दिनेश चौधरी की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...