1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बेटी के जन्म पर ऐसी खुशी आपने कभी देखी नहीं होगी, अस्पताल से घर तक बरसाए गये फूल, बिछाया रेड कारपेट

बेटी के जन्म पर ऐसी खुशी आपने कभी देखी नहीं होगी, अस्पताल से घर तक बरसाए गये फूल, बिछाया रेड कारपेट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बेटी के जन्म पर ऐसी खुशी आपने कभी देखी नहीं होगी, अस्पताल से घर तक बरसाए गये फूल, बिछाया रेड कारपेट

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

भिंड( मध्य प्रदेश):  लोग आज भी बेटे और बेटी में फर्क करते हैं, जबकि अब बेटियां भी बेटों कंधे से कंधा मिलाकर कोसो दूर जा चुकी है। इस बात को आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि जब देश संभालने की बात आई तो इंदिरा बन दुनिया को अपने निर्णयों पर सोचने को मजबूर कर दिया, और जब तकनीक की बात आई तो अपने हौंसलो से अंतरिक्ष तक भेद डाला। ऐसे कई उदाहरण हैं, जो आपको गर्व महसूस करा सकती हैं। लेकिन कुछ लोग आज भी ऐसे हैं, जो वेटे और बेटियों में भेद करते हैं। हद तो तब हो जाती है, जब बेटियों को कोख में ही मार देते हैं। इन सब के बीच मध्य प्रदेश को भिंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपको भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

आपको बता दें कि यहां एक परिवार ने बेटी के जन्म पर ऐसा जश्न मनाया कि लोग देखते रह गए। कन्या के गृह प्रवेश के लिए पूरे घर को दुल्हन की तरह सजाया गया। ऐसा लग रहा था कि घर में दिवाली का त्यौहार मन रहा है। यह अनोखा जश्न भिंड के गिजुर्रा गांव में मनाया गया। जहां गिरीश शर्मा के घर में शुक्रवार को जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। इन जुड़वा बच्चों में एक बेटी और एक बेटा है। जैसे ही इस परिवार को पता चला कि एक कन्या ने भी जन्म लिया है तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

बेटी के जन्म की खुशी पर अस्पताल से घर लाने के लिए एक कार को पहले फूलों से दुल्हन की तरह सजाया। इसके बाद घर के बाहर रेड कारपेट बिछाई गई, जिस पर फूल बिखेरे गए। दरवाजे से लेकर दीवार पर गुब्बारे लगाए गए। इसके साथ ही बैंड-बाजे और मिठाई लेकर आए। अस्पताल से घर तक फूलों से सजी कार में बच्ची को लेकर आए। मां लक्ष्मी की तरह बेटी का गृह प्रवेश कराया गया। परिवार के सभी लोगों ने मासूम पर फूलों की बारिश की। वहीं कुछ लोगों ने डांस करके नन्ही मेहमान का घर में स्वागत किया।

आपको बता दें कि दरवाजे पर बच्ची के पैरों की छाप ली गई। घर पहुंते ही उसको तराजू पर फूलों और मिठाई से बच्ची का तुलादान किया गया। फिर महिलाओं ने मंगलगीत गाए। नजारा देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई शादी चल रही हो। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तके चेहरों पर कन्या के आने की मुस्कान थी।

गिरीश शर्मा ने बताया कि वह इस दिन के लिए कई सालों से इंतजार कर रहे थे। कई सालों बाद उनके घर में एक बेटी ने जन्म लिया है। हम लोग लड़की की किलकारी सुनने के लिए तरस रहे थे। हम बेटी होने का इंतजार करते थे और बेटा हो जाता था। अब भगवान ने हमारी वह मनोकामना भी पूरी कर दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...