मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर रोज कोई ना कोई अपनी किस्मत को चमकाने के लगा रहता है। इस इंडस्ट्री में खूबसूरत दिखने वाले फ्लॉप हो जाते हैं जबकि साधारण कद काठी का इंसान अपनी मेहनत के बदौलत हिट हो जाता है। बॉलीवुड में आज की तारीख में खूबसूरती की मल्लिका हो गई हैं। लेकिन जब उनकी पुरानी तस्वीर देखेंगी तो पहचानना मुश्किल होगा। आइए दिखाते हैं कुछ ऐसे ही ग्लैमरस एक्ट्रेस से जो पहले बेहद साधारण दिखती थी और आज सुंदरता की मूरत लगती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने खूबसूरत एक्ट्रेस में शामिल हैं। अपनी दिलकश अदाओं से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाया है। वो बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन डांसर के तौर पर पहचान बना चुकी हैं। लेकिन अगर आप नोरा की थ्रोबैक तस्वीर देखेंगे तो पहचानना मुश्किल हो जाएगा। वो पहले एक मॉडल थी। लेकिन आज जितनी सुंदर हो चुकी हैं पहले ऐसी नहीं थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। अपनी फोटो को लेकर वो आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनके दिलकश अंदाज के करोड़ों फैन हैं। लेकिन अगर आप उनकी थ्रोबैक तस्वीर देखेंगे तो वो बेहद ही सिंपल लुक की थीं। अब की और तब की दिशा पटानी में आपको जमीन-आसमान का अंतर नजर आएगा।

वही,तारा सुतारिया बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। इनकी स्माइल और स्टाइल के फैंस दीवाने हैं। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। मरजावां में उनके काम की तारीफ हुई। अभिनेत्री की अगली फिल्म ‘तड़प’ है जिसमें वो अहान शेट्टी के साथ नजर आएंगी। तारा सुतारिया अब जितनी सुंदर है पहले बेहद ही साधारण लगती थी। इस तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है।

अनन्या पांडे ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद से अनन्या ने फिर पीछे पलटकर नहीं देखा है। खूबसूरत और क्यूट इस एक्ट्रेस की थ्रोबैक तस्वीर देखेंगे तो पहचानना मुश्किल हो जाएगा।