1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आरोग्य सेतु एप को लेकर वर्ल्ड बैंक ने की भारत की तारीफ़, पढ़े क्या कहा

आरोग्य सेतु एप को लेकर वर्ल्ड बैंक ने की भारत की तारीफ़, पढ़े क्या कहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आरोग्य सेतु एप को लेकर वर्ल्ड बैंक ने की भारत की तारीफ़, पढ़े क्या कहा

भारत सरकार ने आरोग्य सेतु एप का निर्माण किया है और इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है की आप अपने लक्षणों के आधार पर यह पता कर सकते है की आपको कोरोना है या नहीं ?

इसके साथ ही आस पास के लोगों में अगर कोरोना है तो यह आपको सूचित कर देता है जिससे आप संक्रमित होने से बच सकते है। पूरी दुनिया में इस वक़्त भारत की तारीफ़ हो रही है और अब वर्ल्ड बैंक भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

आपको बता दे, आरोग्य सेतु एप का उदाहण देते हुए विश्व बैंक ने रविवार को एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें कहा गया है कि बड़े पैमाने पर आबादी को शिक्षित करने और संक्रमण को ट्रैक करने में मदद कर सकते हैं। 

वही इसके अलावा नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने ट्विटर पर एप्पल के सीईओ टिम कुक और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को टैग करते हुए लिखा, भारत कोविड-19 के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। जिसे उपयोगकर्ता की जानकारी गोपनीय रखे जाने के लिहाज से डिजायन किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...