प्रगतिशील समजावादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ऐलान किया है कि वह 2022 में भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा संगठन 75 जिलों में पूरी तरह से तैयार है। हमारी प्राथमिकता है कि हम समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे और भी पार्टियां हैं।
हमारा चुनाव चिन्ह चाभी रहेगा। भाजपा के सभी वादे खोखले निकले। इनके द्वारा लिए गए निर्णय न तो जनता के हित में न ही देश के हित में हैं।
बता दें कि यूपी में अगला विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2022 में होगा। इससे पहले 14 नवंबर को अखिलेश यादव ने 2022 में उत्तर प्रदेश राज्य चुनावों के लिए किसी भी ‘बड़े दलों’ के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया था।
यादव ने पहले कांग्रेस और बहुजन समाजवादी पार्टी बसपा के साथ गठबंधन किया था। उन्होंने कहा है कि हम चुनाव जीतने के बाद चाचा शिवपाल यादव कैबिनेट मंत्री बनाएंगे। इस दौरान सपा प्रमुख ने इशारों ही इशारों में प्रसपा को गठबंधन करने के लिए आमंत्रित किया था।
बता दें कि शिवपाल यादव यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई हैं। उन्होंने सपा को छोड़कर अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी थी जिसे आधिकारिक तौर पर अक्टूबर 2018 में मान्यता दी गई थी।