1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. WHO की बड़ी चेतावनी- कोरोना आखिरी महामारी नहीं, भविष्य के लिए भी तैयार रहे दुनिया

WHO की बड़ी चेतावनी- कोरोना आखिरी महामारी नहीं, भविष्य के लिए भी तैयार रहे दुनिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
WHO की बड़ी चेतावनी- कोरोना आखिरी महामारी नहीं, भविष्य के लिए भी तैयार रहे दुनिया

एक तरफ कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को परेशान किया हुआ है जिसकी वजह से करोड़ों लोग बीमार है वही आठ लाख से अधिक लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा देखा जाए तो पूरी दुनिया की आर्थिक गतिविधियां चरमरा गई है वहीं अब तक ना कोई इसकी दवाई आई है और ना ही यह पता है की यह कब खत्म होगा।

अब इसी बीच WHO का एक बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने कहा है कि दुनियाभर के देशों को भविष्य में आने वाली महामारी के लिए लेकर तैयार रहना होगा. साथ ही टेड्रेस ने सभी देशों से महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवा में निवेश करने की सलाह भी दी है।

टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस ने कहा, ये आखिरी महामारी नहीं है. महामारी जीवन का एक हिस्सा है. लेकिन भविष्य में आने वाली महामारी के लिए हम सबको तैयार रहना होगा।

आपको बता दे, कोरोना संक्रमण दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से भारत में ही फैल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 75,809 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1133 लोगों की जान चली गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...