1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. चीन में वायरस की जांच पर WHO : जल्द एक टीम भेजी जाएगी

चीन में वायरस की जांच पर WHO : जल्द एक टीम भेजी जाएगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन में वायरस की जांच पर WHO : जल्द एक टीम भेजी जाएगी

जानवरों में कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए जल्द ही विश्व स्वास्थ्य संगठन एक टीम बना सकता है। आपातकालीन मामलों के प्रमुख डॉक्टर माइकल रेयान ने कहा है कि यह वायरस पशुओं से मनुष्यों में आया है।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसा नहीं हो इसलिए इन सबसे बचने की तैयारी करनी होगी। रेयान ने कहा कि बड़ा दल चीन भेजने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उसमे अभी समय लग सकता है।

हालांकि WHO ने कहा कि मौजूदा दल के वुहान जाने की कोई योजना नहीं है। वुहान में ही पिछले साल दिसंबर में सबसे पहले इस वायरस का पहला मामला सामने आया था।

आपको बता दे कि दुनिया में कोरोना कहर बरपा रहा है और अमेरिका इससे सबसे अधिक प्रभावित है। अमेरिका कई मौके पर खुलकर कोरोना की चाईनीज वायरस भी कह चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...