1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. किंग खान पर लगा था अब तक का सबसे बड़ा आरोपः बेटे की चाहत में करवा रहे थे लिंग परीक्षण!

किंग खान पर लगा था अब तक का सबसे बड़ा आरोपः बेटे की चाहत में करवा रहे थे लिंग परीक्षण!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किंग खान पर लगा था अब तक का सबसे बड़ा आरोपः बेटे की चाहत में करवा रहे थे लिंग परीक्षण!

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी 

मुंबई : बॅालिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान पर लिंग परीक्षण का गंभीर आरोप लग चुका है । दरअसल, शाहरुख के सबसे छोटे बच्चे अबराम का जन्म साल 2013 में हुआ था । जिस दौरान शाहरुख खान को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ा था ।

बता दें कि अबराम के जन्म से पहले शाहरुख पर लिंग निर्धारण का आरोप लगाया गया था । मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने भी जांच के आदेश दिए थे । मालूम हो कि अबराम खान सरोगेसी तकनीक से जन्मे हैं । उनकी प्रीमेच्योर डिलिवरी हुई थी, वो एक प्रीमेच्योर बेबी थे । जिसकी वजह उन्हें काफी समय तक अस्पताल में रहना पड़ा था ।

इसी बीच एक समाज सेविका ने शाहरुख खान पर लिंग परीक्षण के आरोप लगाए थे । जिसके बाद यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था । हालांकि, अस्पताल और बीएमसी के तरफ से कागजात मिलने के बाद समाज सेविका के दावे झूठे साबित हो गए थे । लेकिन इस आरोप ने शाहरुख को आहत कर दिया था ।

शाहरुख ने इस मामले को लेकर कहा था कि जब मीडिया में सरोगेसी पर बात हो रही थी तो मुझे अच्छा नहीं लग रहा था । उन्होंने कहा कि वे एक शिक्षित व्यक्ति हैं और इस तरह की बेवकूफियों का हिस्सा न बनें । उस वक्त अबराम बीमार था और लोग लिंग निर्धारण को लेकर बातें कर रहे थे । केवल इस वजह से कि वह एक मशहूर फिल्म स्टार का बच्चा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...