बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर अब आशंकाए गहराने लगी है। दुनिया भर में मामले डेढ़ करोड़ के आस पास जा पहुंचे है और अमेरिका कोरोना की सबसे बड़ी मार झेल रहा है।
इसके अलावा भारत में भी रोज़ 30 हज़ार के ऊपर केस आने लगे है। ऐसे में अनेक देश ऐसे है जिन्होंने यह स्वीकार किया है कि कोरोना आने वाले समय में घातक हो सकता है।
ईरान के प्रेजिडेंट हसन रूहानी ने इस बात को खुले तौर पर स्वीकार किया है कि ईरान में कोरोना के मामले ढाई करोड़ तक जा सकते है।
आपको बता दे कि ईरान में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों पर रोक लगा दी गई है। बोर्डिंग स्कूलों, कैफे, इनडोर पूल, पार्क और जू भी बंद कर दिया गया है।
वही दूसरी और बात करे यूरोप की तो बार्सिलोना में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद यहां के 40 लाख लोगों से घर में रहने की अपील की गई है।
ज्ञात हो कि स्पेन में अब तक 28,400 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में फिलहाल 2 लाख 71 हजार 606 संक्रमित हैं, जो राष्ट्रपति द्वारा बताए गए आंकड़े से काफी कम है।