1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लोनी नगर पालिका का यह कैसा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान

लोनी नगर पालिका का यह कैसा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लोनी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 38 लाल बाग कॉलोनी जो कि लोनी नगर पालिका क्षेत्र के सबसे पॉश कॉलोनियों में एक है। यहां भारतीय जनता पार्टी का गढ़ बताया जाता है। वहीं दूसरी ओर सभी जनप्रतिनिधि चाहे वह चेयरमैन से लेकर संसद तक भारतीय जनता पार्टी के हैं, लेकिन इन लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं है। क्षेत्रीय जनता ने बताया कि, वह हर प्रकार से अधिकारियों से संपर्क कर अपनी शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी पर उनके शिकायतों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

यहां तक कि लोनी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने उन लोगों को यह भी जवाब दे दिया है कि, आपके पॉश कॉलोनी को हमने डंपिंग ग्राउंड बना दिया है यह जवाब सुनने के बाद अब जनता अपने आप को कोसने के अलावा कुछ नहीं कर पा रही है। नगरपालिका स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में नंबर वन आने के लिए किस प्रकार से क्षेत्रीय जनता को सहयोग कर रही है।

क्षेत्रीय जनता ने अब अधिकारियों को यह अल्टीमेटम दे दिया है कि, अगर 15 दिन के अंदर इनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रीय निवासियों की ओर से एक बड़ा धरना प्रदर्शन सरकार के खिलाफ किया जाएगा। वह इस मामले में जब क्षेत्रीय अधिशासी अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...