1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. West Bengal Politics : जेपी नड्डा आज आएंगे सिलीगुड़ी, आज पार्टी कार्यकर्ता के साथ होगी बैठक

West Bengal Politics : जेपी नड्डा आज आएंगे सिलीगुड़ी, आज पार्टी कार्यकर्ता के साथ होगी बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
West Bengal Politics : जेपी नड्डा आज आएंगे सिलीगुड़ी, आज पार्टी कार्यकर्ता के साथ होगी बैठक

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी की एक दिवसीय यात्रा पर जाएंगे और कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसकी जानकारी खुद जेपी नड्डा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डाजी आज पार्टी कार्यकर्ता बैठक और सामाजिक समूह बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान नड्डा पार्टी नेताओं और विभिन्न सामाजिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और मंदिर में पूजा करेंगे। वह समाज सुधारक पंचानन बर्मा को श्रद्धांजलि भी देंगे। सिलीगुड़ी उत्तर बंगाल में पड़ता है जहां लोकसभा चुनाव में भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और यह पार्टी के गढ़ के तौर पर उभरा है।

बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और भाजपा, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कोशिश कर रही है।

आप को बता दे कि शाह का 17 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के पहले बंगाल आने की योजना थी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि फिलहाल शाह का बंगाल आने का कार्यक्रम टल गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...