मंबई: फिल्म ‘कलयुग’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस स्माइली सूरी ने पहली ही फिल्म से हर किसी का दिल जीत लिया था। हालांकि अब वह लंबे समय से सिनेमा स्क्रीन से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं। अब स्माइली सूरी ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लोगों को उनके आगे आलिया भट्ट की बोल्डनेस भी फीकी लग रही है।
View this post on Instagram
इस वीडियो में स्माइली सूरी लाल रंग की बिकिनी पहने हुए समुद्र की लहरों के बीच दौड़ती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में स्माइली का कॉन्फिडेंस और उनकी बोल्डनेस देखते ही बन रही है। सफेद लहरों के बीच उनकी लाल बिकिनी वाकई पानी में आग लगा रही है।
इस वीडियो में स्माइली की बेटी भी बिकिनी पहने हुए उनके साथ दौड़ती दिख रही है। लेकिन एक्ट्रेस की खूबसूरती इतनी ज्यादा है कि उनसे नजर ही नहीं हट रही। अब इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उनसे वापस फिल्मों में आने की गुजारिश कर रहे हैं।
क्या आप ये जानते हैं कि ये एक्ट्रेस स्माइली सूरी कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की फर्स्ट कजिन हैं। वह इमरान हाशमी की भी कजिन हैं। इतना ही नहीं वह निर्माता निर्देशक मोहित सूरी की बहन हैं।