1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. क्या राणा कपूर पर पेंटिंग खरीदने का दबाब था ! प्रियंका गाँधी से हो सकती है पूछताछ

क्या राणा कपूर पर पेंटिंग खरीदने का दबाब था ! प्रियंका गाँधी से हो सकती है पूछताछ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्या राणा कपूर पर पेंटिंग खरीदने का दबाब था ! प्रियंका गाँधी से हो सकती है पूछताछ

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर इस वक़्त ED की राडार पर है और उन पर 2000 करोड़ रूपये की हेरा फेरी का आरोप है वही उनकी बेटियां और उनके द्वारा बनायीं गयी सभी कंपनियों की जांच हो रही है और उन्हें विदेश भेजने से भी रोक दिया गया है लेकिन इन सब के बीच जो सबसे अहम चीज़ निकल कर सामने आयी है वो है राणा कपूर के द्वारा एक पेंटिंग खरीदा जाना।

जांच में राणा कपूर ने यह बताया की मिलिंद देवड़ा ने उन्हें मजबूर किया की वो स्वर्गीय राजीव गाँधी जी की पेंटिंग 2 करोड़ में ख़रीदे, यह पेंटिंग प्रियंका गाँधी से खरीदी गयी जिसके बाद प्रियंका का राणा कपूर को लिखा गया धन्यवाद पत्र भी ईडी के पास आ गया है।

अब सामने निकल कर आ रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग के तहत प्रियंका गाँधी जांच के घेरे में आ चुकी है और 2 करोड़ से खरीदा गया हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास का उनका कॉटेज भी अटैच किया जा सकता है वही मिलिंद देवड़ा से भी इस मामले में पूछताछ होगी।

इस बात को 10 साल हो चुके है और कांग्रेस यह कह रही है की अगर किसी को पेंटिंग बेचीं गयी है तो इसमें कोई बुराई नहीं है क्यूंकि इस बात का जिक्र इनकम टैक्स रिर्टन में भी किया गया है लेकिन इसके पीछे क्या खेल था ये तो ईडी की जांच में ही निकल कर आएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...