वोडाफोन-आइडिया का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का घाटा बढ़कर 25,460 करोड़ रुपये हुआ।
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 4,874 करोड़ रुपये था। सांविधिक बकाये के लिए प्रावधान की वजह से कंपनी का घाटा बढ़ा है।
वोडाफोन आइडिया ने कल शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 4,874 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
कंपनी की परिचालन आय 2020-21 की पहली तिमाही में घटकर 10,659.3 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 11,269.9 करोड़ रुपये थी।
वोडाफोन आइडिया ने कहा कि उसने जून तिमाही में समायोजित सकल आय (एजीआर) देनदारी मद में 19,440.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त पहचान की।