नई दिल्ली : Vivo ने भारत में अपने एक जबरदस्त फोन के दामों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे उसके ग्राहकों को बड़ा झटका लग सकता है, जो Vivo के इस फोन को खरीदना चाहते है। आपको बता दें कि Vivo के इस स्मार्टफोन का नाम Vivo Y33s है। ताजा जानकारी की मानें तो कंपनी ने भारतीय बाजार में डिवाइस की कीमत17,990 रुपये की कीमत के साथ पेश किया था।
आपको बता दें कि अब कंपनी ने Vivo Y33s के कीमतों में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिससे अब यह मार्केट में 18,990 रुपये में उपलब्ध रहेगा। बता दें कि इस हैंडसेट को अमेज़न इंडिया पर भी लिस्ट किया गया है। लेकिन अपडेटेड प्राइस अमेजन पर अपडेट नहीं की गई है।
आइए जानते हैं Vivo Y33s के फीचर्स…
Vivo Y33s के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y33s में 6.58-इंच का IPS LCD पैनल है जो FHD+ रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। यह फनटच ओएस 11.1 आधारित एंड्रॉइड 11 ओएस पर चलता है। इसमें एक 16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और एक 50-मेगापिक्सेल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा यूनिट है।
Vivo Y33s के अन्य फीचर्स
Helio G80 चिपसेट Vivo Y33s को पावर देता है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यह उपयोगकर्ताओं को 4GB विस्तारित RAM प्रदान करता है।
Vivo Y33s की बैटरी
हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग और साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसी अन्य सुविधाएं हैं। यह मिड डे ड्रीम और मिरर ब्लैक कलर में उपलब्ध है।