बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और लगातार अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया डालती रहती है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह भाई इब्राहिम अली खान के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।
इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने भाई के साथ गेम खेलती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सारा अपने भाई के साथ गेम खेलते हुए कह रही हैं, “नॉक नॉक” .
इस पर इब्राहिम कहते हैं, ‘कौन है.’ तो सारा कहती हैं, ‘टैंक’. तो इब्राहिम पूछते हैं, ‘टैंक कौन’, इस पर सारा उन्हें बताती हैं, ‘यॉर वेलकम, थैंक्यू यॉर वेलकम।
आपको बता दे कि इस वीडियो को 50 लाख से अधिक लोगों ने देखा है और लोग इस वीडियो को बेहद पसंद भी कर रहे है।