1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. वायरल वीडियो: रणबीर कपूर ने विसर्जित कीं ऋषि कपूर की अस्थियां

वायरल वीडियो: रणबीर कपूर ने विसर्जित कीं ऋषि कपूर की अस्थियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वायरल वीडियो: रणबीर कपूर ने विसर्जित कीं ऋषि कपूर की अस्थियां

हम सबके चहेते और बॉलीवुड के महान कलाकारों में से एक ऋषि कपूर अब हमारे बीच में नहीं है। कैंसर के कारण उनका निधन हो चुका है और इस खबर से सिनेमा जगत के साथ साथ देश में शोक की लहर है।

ऋषि कपूर इतने ज़िंदादिल इंसान थे कि वो आखिरी समय में भी फिल्मों के गाने सुन रहे थे और डॉक्टर्स का मनोरंजन कर रहे थे। 

उनके जाने के बाद उनके बेटे रणबीर ने सभी अंतिम क्रियाओं को संपन्न किया वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे रणबीर अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करते हुए नज़र आ रहे है। 

इस वीडियो में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी के अलावा अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन होने के बाद मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्‍मशान घाट में उनका अंतिम संस्‍कार किया गया था। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...