1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. वायरल वीडियो: टाइगर श्रॉफ के स्टंट को देख लोगों के उड़ गए होश

वायरल वीडियो: टाइगर श्रॉफ के स्टंट को देख लोगों के उड़ गए होश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वायरल वीडियो: टाइगर श्रॉफ के स्टंट को देख लोगों के उड़ गए होश

टाइगर श्रॉफ कितने बेहतरीन एक्शन हीरो है इसका नज़ारा हम बागी सीरीज में देख ही चुके है ,इस सीरीज की तीन फिल्मे आयी है और तीनों सुपरहिट हुई है।

इसके अलावा ऋतिक के साथ आयी वॉर ने में तो उन्होंने अपने गुरु ऋतिक तक के छक्के छुड़ा दिए थे। इसमें कोई शक नहीं है कि टाइगर खुद इतने प्रशिक्षित है कि उन्हें स्टंट करने में कोई तकलीफ नहीं होती।

यही कारण है कि उनके ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो जाते है।

उनका एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वो तेज चलती हुई आ रही गाड़ी के साथ स्टंट कर रहे है।

इस दौरान टाइगर बैकफ्लिप मारते हैं और कार टाइगर के नीचे से गुजर जाती हैं। टाइगर का यह स्टंट रोंगटे खड़े करने वाला है।

इस वीडियो को लाखों लोगो ने देखा है और इस पर खूब कमेंट आ रहे है। लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...