सीतापुर जिले में ड्यूटी को लेकर हुए विवाद में सिपाही ने दरोगा पर डंडे से हमला कर दिया। राम आसरे सड़क किनारे कुर्सी पर बैठकर अपनी ड्यूटी कर रहा था।
यह देख रमेश चंद्र ने सभी पुलिसकर्मियों से खड़े होने के लिए कहा।
लेकिन यह बात हेड कांस्टेबल राम आसरे को नागवार गुजरी। दोनों के बीच ड्यूटी करने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
इस बीच दरोगा ने हेड कांस्टेबल को पटक देने की बात कही। जिस पर नाराज हेड कांस्टेबल राम आसरे ने दरोगा को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।
बस इस घटना का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और यह वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहा है।