1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. वायरल वीडियो: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने कही ये पते की बात

वायरल वीडियो: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने कही ये पते की बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वायरल वीडियो: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने कही ये पते की बात

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अपने जीवन के 80 से भी अधिक बसंत देख चुके है लेकिन आज भी उनकी जिंदादिली बरकरार है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करते है।

अपने इस वीडियोज में वो अपने फैन्स से अपनी दिल की बात कहते है। उनका एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक अच्छी और पते की बात बता रहे है।

दरअसल इस वीडियो में धर्मेंद्र पौधों को पानी देते नजर आ रहे हैं। उनका गार्डन बेहद सुन्दर दिखाई दे रहा है।

इसके बाद धर्मेंद्र चाय और पराठे का नाश्ता कर रहे हैं, और उन्होंने कहा कि पौधों को पानी देने में भी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। आधा घंटा कर लेता हूं।

इस उम्र में भी पौधों को पानी देना नहीं भूलना उनका प्रकृति के प्रति लगाव को दर्शाता है। धर्मेंद्र का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग कह रहे है की कुदरत से लगाव हो तो धर्मेंद्र जैसा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...