नागरिकता कानून पास होने के बाद से ही देश में हिंसा कराने की एक सुनियोजित साजिश की जा रही है, कानून को अपने हाथों में लिया जा रहा है वही भड़काऊ भाषण दिए जा रहे है। एक तरफ सड़कों को जाम कर लोगों को परेशान किया जा रहा है वही कई लोग ऐसे भी है जो सोशल मीडिया पर लोगों को भड़का रहे है।
यह भी पढ़िये- टीवी डिबेट में रुबिका ने किया स्वरा को क्लीन बोल्ड: जमकर उड़ रहा मज़ाक
टीवी पत्रकार विनोद कापड़ी कुछ ऐसा ही कर रहे है, दरअसल उन्होंने इतिहासकार रामचंद्र गुहा के ट्वीट को रीट्वीट किया, गुहा ने अमित शाह की आलोचना करते हुए इन दंगों को कश्मीर से जोड़ते हुए सुनियोजित करार दिया और लिखा की ये तो बस शुरुआत है।
इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए विनोद कापड़ी ने लिखा की दिल्ली बस ट्रेलर है सर। पूरा देश बारूद के ढेर पर है।अगला नंबर यूपी का है। अब ऐसे समय में जब उप में शांति है तो लोगों को भड़काना की अगला नंबर उप का है यह कहां तक उचित है ? क्या ऐसा करके वो लोगों को भड़काना चाहते है, क्या आप नफरत का ज़हर लोगों के दिल में बो रहे है ?
यह भी पढ़िए -राणा अयूब ने शेयर किया फ़र्ज़ी वीडियो: बाद में डिलीट कर दिया
जैसे ही उन्होंने यह ट्वीट किया लोग उनकी जमकर आलोचना करने लगे वही उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने उन्हें कड़ी फटकार लगायी।
उन्होनें लिखा कि ये आदमी जो टीवी मीडिया में कुत्ता-बिल्ली, भूत-प्रेत, नाग-नागिन चलाने के लिए बुरी तरह बदनाम रहा है, अब बेरोजगारी के दिनों में ट्विटर पर नफरत और हिंसा फैलाने का कारोबार कर रहा है। इससे सावधान रहें। कानून अपना काम करेगा। योगी राज निर्भय होने की गारंटी है।